Sarkari Naukari 2024: एवीएनएल ने निकाली 271 पदों पर भर्ती, 5 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन 

AVNL ने 271 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में होगी। उम्मीदवारों का चयन  इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
job

Sarkari Naukari 2024: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आर्मड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL Recruitment 2024) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक अधिसूचना जारी होने से 21 दिनों के भीतर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लेटेस्ट नोटिफिकेशन 15 जून को जारी हुआ था। रिक्त पदों की संख्या कुल 271 है। जूनियर मैनेजर, डिप्लोमा टेक्नीशियन, जूनियर मैनेजर और असिस्टेंट पदों पर उमीदवारों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एवीएनएल के यूनिट हैवी व्हीकल फैक्ट्री में होगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन  इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। डिप्लोमा या डिग्री का वेटेज 85 अंक और इंटरव्यू का वेटेज 15 अंक होगा।

आवेदन प्रक्रिया

एवीएनएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.avnl.co.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसे स्व अभिप्रमाणित दस्तावेजों के साथ जोड़ कर सही पते पर भेज सकते हैं। कैंडीडेट्स को आवेदन करने से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews