Sarkari Naukari 2024: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 170 पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम 

जेपीएससी ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukari 2024: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 170 पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम 

Sarkari Naukari 2024: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रिक्त पदों की संख्या 170 है। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई यानि आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त तक आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11अगस्त है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य  लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।  प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि 18 अगस्त 2024 है।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए 600 रुपए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को 150 रुपए की छूट एप्लीकेशन फीस में दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर जाएं।
  • Online Application के लिंक पर क्लिक करें। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती Ad No 4/2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  • पर्सनल डिटेल्स के साथ-साथ फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews