Sarkari Naukari: भारतीय पशुपालन निगम में निकली 1125 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट करें आवेदन, जानें डिटेल

dsssb ecruitment

Sarkari Naukari: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL Recruitment 2024) में सेंटर इन चार्ज,  सेंटर एक्सटेंशन ऑफीसर ओर सेंटर असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 1125 है। आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू हो चुकी है।  इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। सेंटर इंचार्ज के लिए 125, सेंटर एक्सटेंशन ऑफिसर के लिए 250 और सेंटर असिस्टेंट पद के लिए 750 पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

सेंटर इन चार्ज पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक है। सेंटर एक्सटेंशन ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं पास सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष है। सेंट्रल असिस्टेंट के पद पर दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों 50-50 अंकों के होंगे। नियुक्ति के बाद सेंटर इन चार्ज को 43,500 रुपये, सेंटर एक्सटेंशन ऑफिसर को 40,500 रुपये और सेंटर असिस्टेंट को 37,500 रुपये  वेतन प्रति माह मिलेगा।

एप्लीकेशन फीस

  • सेंटर इन चार्ज- 944 रुपये
  • सेंट्रल एक्सटेंशन ऑफिसर-826 रुपये
  • सेंटर असिस्टेंट- 708 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन की सलाह दी जाती है। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाएं।
  • “Recruitment” बटन के लिंक पर क्लिक करें।
  • विभिन्न पदों के लिए “Apply” टैब पर क्लिक करें।
  • दिशा निर्देश जरूर पढ़ें। आवेदन पत्र को भरें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक यूनिक नंबर जनरेट होता है।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करे।
  • भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews