Sarkari Naukari:- गुजरात मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जाने डीटेल

IIT Kanpur

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- हाल ही में गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भर्ती के नोटीफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई पदों पर उम्मीद्वारों की भर्ती होगी। नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीद्वारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। एडिशनल जनरल मैनेजर, एडिशनल जनरल मैनेजर (सेफ्टी), ज्वाइंट जनरल मैनेजर (सिविल), डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल/ सेफ्टी), डिप्टी जनरल मैनेजर (एमएमआई), सोशल मैनेजर(आर्किटेक्ट ),ज्वाइंट जनरल मैनेजर (सिविल), मैनेजर (सिविल), असिस्टेंट मैनेजर, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े … MP News: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए शासन तैयार, मिनिस्ट्री इन वेटिंग की लिस्ट जाने यहाँ 

बता दे कि आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 31 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 31 मई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयु, पात्रता और योग्यता की जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाईट से मिल जाएगी। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

यह भी पढ़े… माथे पर हल्दी का तिलक लगाने के होते हैं अनेक फायदे, मिलती है सफलता, जाने मायने और फायदे

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के ऑफिशियल वेबसाइट www.gujaratmetrorail.com पर जाएं।
  • होम पेज पर “करियर” के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • “रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन फॉर कॉस्ट ऑफ सिविल” का ऑप्शन आपको नजर आएगा।
  • आवेदन करने के लिए अप्लाई ऑनलाइन पोस्ट पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिस पर अपने सारे डिटेल्स को सही से भरे।
  • उसमें जरूरी दस्तावेजों को जोड़कर Apply now पर क्लिक करें।
लिंक

https://www.gujaratmetrorail.com/careers/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews