Sarkari Naukari: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, MTS के 567 पदों पर निकली भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

NHPC Recruitment

Sarkari Naukari 2024: यदि आप दसवीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो दिल्ली सब-ऑर्डिनेट सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB MTS Recruitment 2024) आपके के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। मल्टी टास्किंग स्टाफ के 567 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से दसवीं पास होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवार को उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और एप्लीकेशन फीस

कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित होगी। आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी, ओबीसी, महिला कैंडीडेट्स के फीस को माफ किया गया है। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर DSSSB MTS Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए कैंडीडेट्स पहले रजिस्ट्रेशन करें। फिर लॉग इन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म सही से भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews