Sarkari Naukari: संचार मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर निकली भर्ती, 75,000 रुपये वेतन, 17 जून तक करें आवेदन 

संचार मंत्रालय ने कई पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून है।
government jobs

Sarkari Naukari 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय ने एनसीसी रिसर्च एसोसिएट स्कीम के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी करते हुए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या  कॉलेज के  योग्य उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2024 है। उम्मीदवारों नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है। रिक्त पदों की संख्या 8 है।

योग्यता

इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन/इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय में बैचलर की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों 60% अंक होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा 

ग्रेजुएट/बैचलर इन इंजीनियरिंग/बीटेक उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और पीएचडी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  योग्यता के अनुसार कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों की लिस्ट एनसीसीएस के वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिन्हें इंटरव्यू में शामिल होना होगा। वहीं ईमेल के जरिए  शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कॉल लेटर भी भेजा जाएगा।

वेतन

कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। इसे एक वर्ष तक बढ़ाया भी जा सकता है। नियुक्ति बैंगलोर में होगी। नियुक्ति के बाद प्रतिमाह 75000 वेतन दिया जाएगा। साथ में RA और प्रति वर्ष 7500 रुपये वेतनवृद्धि का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले https://dot.gov.in/ पर जाएं।
  • Vaacancy सेक्शन में जाकर एनसीसी रिसर्च एसोसिएट स्कीम भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • “Download” के लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। नीचे दिए गए एप्लीकेशन फ़ॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल लें।
  • फ़ॉर्म को अच्छे से भरें।
  • दसवीं की मार्कशीट, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की मार्कशीट, इंजीनियरिंग पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट, गेट का स्कोर कार्ड, वर्क एक्सपीरियंस/ इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, पीएचडी सर्टिफिकेट इत्यादि दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • सही पते “एडीईटी (एसी और मुख्यालय), कक्ष 301, राष्ट्रीय संचार सुरक्षा केंद्र, दूसरी मंजिल, सिटी टेलीफोन एक्सचेंज, संपंगीराम नगर, बैंगलोर 560027” पर भेजें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews