Sarkari Naukari: यहाँ निकली बंपर भर्ती, 3068 पदों पर होगी उम्मीदवारों की नियुक्ति, जानें डिटेल्स

upssc Recruitments

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इंडियन आर्मी इंडियन रिक्रूटमेंट सेल, आर्मी ऑर्डेन्स कॉर्प्स सेंटर सुनहरा (Indian Army AOC Recruitment) मौका लेकर आया है। कुल 3068 पदों पर पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति ट्रेड्समैन मेट, फायरमैन और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।

वैकेंसी की संख्या

  • 2313 पद ट्रेड्समैन मेट
  • 99 पद जूनियर ऑफिस असिस्टेंट
  • 656 पद फायरमैन

यह भी पढ़े… Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, शासन की बड़ी तैयारी, कई सुविधाओं का मिलेगा लाभ

आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद ट्रेड्समैन मेट को 18000 रुपये से लेकर 56900 तक की सैलरी दी जाएगी। फायरमैन को 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये तक की सैलरी जाएगी। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट को 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये तक की सैलरी दी। अधिक जानकारी के लिए आप एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews