Sarkari Naukari: भारत मौसम विज्ञान विभाग में निकली 165 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

ICMR Recruitment 2024

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने भर्ती के नोटिफिकेशन (IMD Recruitment 2022 Notification) जारी किए हैं। कुल 165 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों नियुक्ति प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 3, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 2, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 1, रिसर्च एसोसिएट, जूनियर रिसर्च फेलो और सीनियर रिसर्च फेलो के पदों पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : यहाँ 284 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 10 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

आयु और योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीटेक/B.E, एमएससी/एमटेक, GIS/कंप्यूटर साइंस की डिग्री होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 28 साल और अधिकतम 45 साल तय की गई है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े…रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 29 सितंबर को यहां प्लेसमेंट ड्राइव

सैलरी

अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग सैलरी भी दी जाएगी। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 3 को 78000 रुपये तक की सैलर मिल सकती है। वहीं प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 2 को 67000 रुपये, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट 1 को 56000 रुपये, रिसर्च एसोसिएट को 47000 रुपये और जूनियर रिसर्च फेलो को 35000 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है।

आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, आयु, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews