Sarkari Naukari: एमपी एपेक्स बैंक में निकली 197 पदों पर भर्ती, 1 लाख से अधिक वेतन, 5 सितंबर तक करें आवेदन, जानें डिटेल

एमपी एपेक्स बैंक में कैडर ऑफिसर, बैंकिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर तक जारी रहेगी।
bank jobs 2024

Sarkari Naukari: एमपी राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank Recruitment) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 197 है। जिसमें से 95 पद कैडर ऑफिसर, 79 पद बैंकिंग असिस्टेंट और 23 पद असिस्टेंट मैनेजर के लिए खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 सितंबर तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता 

  • कैडर ऑफिसर- उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन/पीजी/CA/बी.कॉम/एमबीए/एम.कॉम की डिग्री होनी चाहिए।
  • बैंकिंग असिस्टेंट- ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के पास एक साल कंप्यूटर डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट मैनेजर- उम्मीदवार का कंप्यूटर साइंस या आईटी ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।

आयु सीमा

एपेक्स बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकम 35 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। महिलाओं को 5 वर्ष, ओबीसी को 5 वर्ष और एससी/एससी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा का होगा। परीक्षा मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। जिसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। एग्जाम पैटर्न और अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

वेतन 

  • कैडर ऑफिसर- एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव को करीब 1, 43, 792 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा। मैनेजर और नोडल ऑफिसर का वेतन 1,01,382 रुपये प्रतिमाह रहेगा।
  • बैंकिंग असिस्टेंट- हर महीने करीब 69, 674 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा।
  • असिस्टेंट मैनेजर- करीब 1,05,808 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

  • जनरल/ओबीसी- 1200 रुपये
  • एससी/एसटी- 900 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट apexbank.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में नाम, योग्यता, वर्ग, एड्रेस आदि जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें। एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन- 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews