Sarkari Naukari: इस राज्य में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें वेतन और पात्रता

CGPSC Recruitment 2026

Sarkari Naukari: स्टेट हेल्थ सोसायटी, बिहार (Bihar State Health Society Vacancy) ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (Community Health Officer Recruitment) के पद पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 4500 है। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। । उम्मीदवार 30 अप्रैल 2024 शाम 6:00 बजे तक आवेदन कर पाएंगे। यह भर्ती संविदा आधारित है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कर पास B.Sc (नर्सिंग) की डिग्री के साथ-साथ 6 महीने का कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। जरनल और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 42 वर्ष और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। बैकवर्ड क्लास और EBC उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 47 वर्ष तय की गई है। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

वेतन और चयन प्रक्रिया

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 40000 रुपए वेतन मिलेगा। कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा ‌मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी उम्मीदवारों 500 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 250 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। उम्मीदवार https://shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews