Sarkari Naukari: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में निकली कई पदों पर भर्ती, 81,000 रुपये तक की सैलरी, जानें

Sarkari Naukari: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में निकली कई पदों पर भर्ती, 81,000 रुपये तक की सैलरी, जानें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स (Indo-Tibetan Border Police Force) ने भर्ती के नोटिफिकेशन (ITBP Recruitment) जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक हेड कांस्टेबल (Head constable) के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 23 है। ‌ जिसमें 20 पुरुषों के लिए और तीन महिलाओं के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 11 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास साइकोलॉजी में बैचलर की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 25 साल है।

यह भी पढ़े…आ रही है नई Honda Hornet 750, युवाओं को पसंद आएगी स्ट्रीटफाइटर बाइक, जानकारी लीक, यहाँ जानें

सैलरी और चयन प्रक्रिया

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को ₹25500 से लेकर ₹81000 तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन

14 अक्टूबर से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवारों ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिलाओं, एससी और एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews