Sarkari Naukari 2024: रेलवे सुरक्षा बल में निकली 4660 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, जानें पात्रता, आवेदन शुल्क और नियम

RPF Recruitment 2024

Sarkari Naukari 2024: रेलवे सुरक्षा बल (Railway Police Force) में बंपर भर्ती निकली है। सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के 4660 पद (RPF Recruitment 2024) रिक्त हैं। आरपीएफ ने भर्ती से संबधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में 15 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 मई 2024 तक अप्लाई कर पाएंगे।

चयन प्रक्रिया और पात्रता

उम्मीदवारों का चयन कंप्युटर आधारित परीक्षा, पीईटी, पीएमटी और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा। SI के 452 पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य होगा। कॉन्स्टेबल के 4208 पदों पर 10वीं पास कैंडीडेट्स आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है।

आवेदन प्रक्रिया के बारे में

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करना होगा। जनरल और ओबीसी कैटेगरी कैंडीडेट्स के लिए शुल्क 500 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/महिला/एक्स-सर्विसमैन/ईबीसी वालों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है। एप्लीकेशन पोर्टल खुलते ही आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले रेलवे सुरक्षा बल के आधिकारिक वेबसाइट www.rpf.indianrailways .gov.in पर जाएं।
  • नाम, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और ईमेल एड्रेस दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन आइडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें। फॉर्म को अच्छे से चेक करके के बाद इसे जमा करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews