सरकारी नौकरी 2021: यहां निकली है भर्ती, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

aiims

करियर, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है।भारतीय सेना (Indian Army Recruitment 2021) के डेंटल कॉर्प्स 2021 ( Dental Corps Recruitment 2021) में शॉर्ट सर्विस कमीशन के 37 पद के लिए भर्ती निकली है। इस सरकारी नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर Army Dental Corps 2021 के लिए 18 मई 2021 या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MPPSC: एमपीपीएससी से जुड़ी काम की खबर, 30 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

यहां देखें जॉब से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

कुल पद

सेना डेंटल कोर में लघु सेवा आयोग 2021 – 37 पद

आवेदन करने की अंतिम तिथि

18 मई 2021

योग्यता

उम्मीदवारों को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविद्यालय से बीडीएस और एमडीएस डिग्री को होना आवश्यक है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर 2021 तक वैध राज्यदंत चिकित्सा परिषद/डीसीआई का स्थाई दंत पंजीकरण प्रमाण-पत्र होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर 2021 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी की रिक्रूटमेंट वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। यहां वैकेंसी की पूरी डिटेल्स और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगी। आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवार नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें। आवेदन में गलती होने पर फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है।ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग लिखित, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews