Sarkari Naukri 2023 : 10वीं-12वीं पास के लिए यहां 3444 पदों पर निकाली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply, जानें पूरी डिटेल्स

Bhartiya Pashupalan Nigam Limited,

Bhartiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment : 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है।   भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने सर्वे प्रभारी और सर्वेयर के 3444 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2023  है। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट https://bharatiyapashupalan.com/Home पर जाकर आवेदन कर सकते है। पशुपालन निगम लिमिटेड में निकली भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में करना है।

BPNL Recruitment 2023 

कुल पद -3444

पदों का विवरण – सर्वे प्रभारी की 574 और सर्वेयर की 2870 वैकेंसी

उम्र सीमा –पशुपालन निगम लिमिटेड में सर्वे प्रभारी पद के लिए उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि सर्वेयर पद के लिए उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

योग्यता – पशुपालन निगम लिमिटेड में सर्वे प्रभारी पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए, जबकि सर्वेयर पद के लिए 10वीं पास होना चाहिए।

वेतनमान – 20 से 24 हजार रुपए सैलरी दी जाएगी। इस पोस्ट में चुने गए उम्मीदवार की सैलरी 2 साल के बाद बढ़ाई जाएगी।

आवेदन शुल्क – भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में सर्वे प्रभारी पद के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये और सर्वेयर पद के लिए 826 रुपये है।

चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के ईमेल पर एक घोषणा पत्र भेजा जाएगा, जिसे आवेदकों को 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी कराकर डाक के माध्यम से निगम के पते पर भेजना होगा।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://bharatiyapashupalan.com/home पर जाएं।
  2. इसके बाद पशुपालन भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको फॉर्म भरने का ऑप्शन दिखेगा।फॉर्म में सभी डीटेल्स भरें।
  4. इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने का ऑप्शन दिखेगा।अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फोटो अपलोड करें।
  5. सबसे लास्ट में फोटो अपलोड कर सब्मिट करें। सब्मिट करने के बाद फॉर्म का एक कॉपी अपने पास रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews