बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है 550 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा चयन, 19 नवंबर से पहले करें अप्लाई

बैंक ऑफ बड़ौदा में यह वैकेंसी मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, हेड, प्रोजेक्ट मैनेजर, डाटा इंजीनियर्स, टेस्टिंग स्पेशलिस्ट, समेत विभिन्न पदों के लिए है।
Bank of Baroda job

Bank Of Baroda Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2024) पाने सुनहरा मौका है।बैंक ऑफ इंडिया ने मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, हेड, प्रोजेक्ट मैनेजर, डेटा इंजीनियर्स समेत विभिन्न पदों पर पर वैकेंसी निकाली है।इस भर्ती के लिए 30 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 17 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को भारत में इसके किसी भी कार्यालय/शाखा में रखा जाएगा। उम्मीदवार को अनुबंध के आधार पर 03 वर्ष की अवधि या 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त किया जाएगा और बाद में इसे 01 वर्ष के लिए हर साल इस तरह से नवीनीकृत किया जा सकता है कि कुल जुड़ाव अवधि 05 वर्ष से अधिक नहीं हो, जो बैंक के विवेक पर संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन है।

Bank Of Baroda Recruitment

कुल पद: 592

पदों का विवरण

  • वित्त: 1
  • एमएसएमई बैंकिंग: 140
  • डिजिटल समूह: 139
  • प्राप्य प्रबंधन: 202
  • सूचान प्रौद्योगिकी: 31
  • कॉर्पोरेट एवं संस्थागत ऋण: 79

आयु सीमा: अधिकतम आयुसीमा 50 वर्ष होनी चाहिए। युवा उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान और विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/बीई/बीटेक/एमबीए/पीजीडीएम/पोस्ट ग्रेजुएशन/लॉ डिग्री/सीए/सीएमए/सीएफए आदि की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 01 से 12 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा और एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी/महिला श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यह एक गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क है।

वेतनमान: काम के आधार पर सैलरी तय की जाएगी।

चयन प्रक्रिया :  योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पर आधारित है। फिर इन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा।

https://www.bankofbaroda.in/-/media/Project/BOB/CountryWebsites/India/Career/2024/24-10/Advertisement-Contractual-30102024-Final-19-18.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews