SIDBI में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, 2 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

ग्रेड ए पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ग्रेड बी पोस्ट के लिए आवेदकों की उम्र कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
recruitment

SIDBI Recruitment 2024: सिडबी यानी स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया ने ए और बी ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। 8 नवंबर 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.sidbi.in पर जाकक 2 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी लास्ट डेट यही है।

SIDBI Recruitment 2024

कुल पद : 72

पदों का विवरण

  • असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) जनरल 50
  • मैनेजर (ग्रेड-बी) जनरल 10
  • मैनेजर (ग्रेड-बी) लीगल 06
  • मैनेजर (ग्रेड-बी) आईटी 06

आयुसीमा: ग्रेड ए पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ग्रेड बी पोस्ट के लिए आवेदकों की उम्र कम से कम 25 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 2 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।

योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र से बैचलर की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी और पीएच अभ्यर्थियों के लिए पास प्रतिशत 55 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। पदानुसार योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

सैलरी: ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों को 1,00,000 रुपये प्रति माह, और ग्रेड बी मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों को 1,15,000 रुपये मंथली सैलरी मिलेगी।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 1100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 175 निर्धारित किया गया है।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 08 नवंबर, 2024
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर, 2024
  • कट-ऑफ तिथि 08 नवंबर, 2024
  • ऑनलाइन परीक्षा (चरण I) की संभावित तिथि-22 दिसंबर, 2024
  • परीक्षा (चरण II) की संभावित तिथि- 19 जनवरी, 2025
  • साक्षात्कार का संभावित तिथि – फरवरी 2025

https://www.sidbi.in/head/uploads/career_document/SIDBI-DETAILED-WEB-ADVT-08112024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews