Teacher Recruitment 2024: 13,852 पदों पर निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, 16 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु पात्रता

योग्यता की बात करें तो कक्षा 1 से 5 तक 12वीं पास होने के साथ दो साल का डीएलएड कोर्स भी किया होन चाहिए, कक्षा 6 से 8 तक- बैचलर डिग्री के साथ डीएलएड या बीएड किया होना चाहिए।
Teacher Recruitment 2024

Gujarat Teacher Recruitment 2024 : गुजरात में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में 13,852 विद्या सहायक (सहायक अध्यापक) की भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 16 नवंबर 2024 है।

इस भर्ती के लिए आवेदन गुजरात राज्य प्रथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) की वेबसाइट पर जाकर करना है। विद्या सहायक यानी सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होगी।सभी यह भर्ती गुजराती माध्यम स्कूलों में होगी।

Gujarat Teacher Recruitment 2024 

कुल पद: 13,852

पदों का विवरण

  • कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए : 5,000 सीटें
  • कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए : 7,000 सीटें

आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 35 साल होनी चाहिए।ओबीसी को तीन साल और एससी/एसटी को तीन साल की छूट मिलेगी।

योग्यता: कक्षा 1 से 5 तक- 12वीं पास होने के साथ दो साल का डीएलएड कोर्स भी किया होना चाहिए। कक्षा 6 से 8 तक के लिए बैचलर डिग्री के साथ डीएलएड या बीएड किया होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : स्क्रीनिंग टेस्ट,रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

वेतन: 22,000 से 25,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क अनारक्षित/ओबीसी के लिए 200 रुपये और एससी/एसटी के लिए 100 रुपये है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • भर्ती विज्ञापन- 7 नवंबर 2024
  • आवेदन शुरू- 7 नवंबर 2024
  • अंतिम तिथि- 16 नवंबर 2024
  • फीस पेमेंट-19 नवंबर 2024 तक

https://vsb.dpegujarat.in/Home

https://vsb.dpegujarat.in/assets/Documents/Vigatvarjaherat.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews