AIIMS Recruitment :70 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 24 नवंबर से पहले करें आवेदन, इंटरव्यू से चयन, जानें आयु सीमा-योग्यता

एम्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार एससी/एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।
sarkari jobs

AIIMS Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कल्याणी एम्स ने 70 से ज्यादा सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है।आवेदन की प्रक्रिया आज 10 नवंबर से शुरू हो गई है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर जाकर 24 नवंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।

इंटरव्यू का आयोजन 21 और 22 नवंबर को किया जाएगा।। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कल्याणी (एम्स कल्याणी) में चयन परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल में नियुक्त किया जाएगा।

Kalyani AIIMS Recruitment 2024

कुल पद: 76

पदों का विवरण

  • UR-10
  • EWS-12
  • OBC-27
  • SC-20
  • ST-7

आयु सीमा: अधिसूचना तिथि के अनुसार अधिकतम 45 वर्ष। सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार एससी/एसटी (5 वर्ष), ओबीसी (3 वर्ष), और पीडब्ल्यूडी (10 वर्ष) उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।

योग्यता:

  • मेडिकल उम्मीदवारों के लिए: संबंधित विशेषता में स्नातकोत्तर चिकित्सा डिग्री (MD/MS/DNB)।
  • अस्पताल प्रशासन के लिए: अस्पताल प्रशासन में MD, अस्पताल प्रशासन में मास्टर (MBBS के बाद पूर्णकालिक), या अस्पताल प्रशासन में DNB।
  • गैर-चिकित्सा क्षेत्रों (प्री-क्लिनिकल विषयों) के लिए: संबंधित विषय या संबद्ध विषयों में PHD के साथ Msc./एम. बायोटेक।

वेतनमान: 15,600-39,100/- रुपये प्रति माह।

आवेदन शुल्क: रु. 1,000/- (केवल एक हजार रुपये)। अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रु. 1000/- है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 10 नवंबर, 2024
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24 नवंबर, 2024
  • साक्षात्कार की तिथि: 21-22 नवंबर, 2024 (संभावित)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews