सरकारी नौकरी: पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन, सैलरी 92,300 तक, जानें डिटेल्स

Patna High Court Vacancy 2026: पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रकिया 1 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी: पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन, सैलरी 92,300 तक, जानें डिटेल्स

पटना हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पटना हाईकोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-सी) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या PHC/01/2026) जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर 30 अप्रैल 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। ध्यान रहे आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अंतिम तारीख के बाद आवेदन में कोई संशोधन संभव नहीं होगा। परीक्षा की तारीख और अन्य चरण जैसे स्किल टेस्ट आदि बाद में सूचित किए जाएंगे।

Patna High Court Technical Assistant Recruitment Details

कुल पद: 53

​पदों का विवरण

  • अनारक्षित श्रेणी के लिए 24 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 8
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 9
  • पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 6
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 5 पद आरक्षित किए गए हैं।

​योग्यता: कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.सी.ए. (BCA), आई.टी.आई. (ITI) या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। 1 जनवरी 2026 के आधार पर गणना की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान: ​चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक का मासिक वेतन और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे। नियुक्ति के बाद शुरुआती एक वर्ष का समय प्रोबेशन पीरियड (परिवीक्षा अवधि) के रूप में होगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/ ईबीसी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस Rs. 1100/-
  • एससी/ एसटी/पीडब्ल्यूडी Rs. 550/-
  • भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 2 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • परीक्षा तिथि: बाद में घोषित होगी।

Patna Vacancy 2026: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं.
  • Technical Assistant Recruitment या संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज फोटो,सिग्नेचर,शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें।​

Patna High court recruitment notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews