उम्मीदवार ध्यान दें, इस दिन जारी होंगे SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, तारीख कर लें नोट, ऐसे करें डाउनलोड

एसबीआई क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। तारीख भी सामने आ चुकी है। आइए जानें प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
SBI clerk admit card

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in पर जाकर पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 फरवरी 2025 को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया प्रवेश पत्र जारी (SBI Clerk Admit Card) कर सकता है।

एसबीआई क्लर्क यानि जूनियर एसोसिएट भर्ती परीक्षा का आयोजन 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है। इस साल कुल 13735 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होने वाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 से लेकर 7 फरवरी 2025 तक जारी थी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Career” सेक्शन में क्लिक करें। यहां “Current Opening” के ऑप्शन को चुनें।
  •  एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरुर निकाल लें।

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न 

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि एक घंटे होती है। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन शामिल होते हैं, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी शामिल हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 नेगेटिव मार्किंग होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews