ग्रेजुएट के लिए गोल्डन चांस, SBI ने निकाली बंपर भर्ती, 541 पद खाली, 14 जुलाई तक भरें फॉर्म, जानें चयन प्रक्रिया, फीस और वेतन

एसबीआई ने पीओ पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। एप्लीकेशन पोर्टल भी खुल चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
SBI Recruitment 2025

पब्लिक सेक्टर के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन, फीस और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 14 जुलाई 2025 तक आवेदन का फॉर्म भर सकते है। इससे पहले सभी कैंडिडेट्स को अधिसूचना (SBI PO Recruitment 2025) पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 541 है, जो पिछले जो पिछले 10 वर्षों में सबसे कम है। जनरल के लिए 203, एससी के लिए 80, एसटी के लिए 73, ओबीसी के लिए 135 और ईडब्ल्यूएस के लिए 50 पद खाली हैं। बैकलॉग वैकेंसी 41 है। बता दें कि वर्ष 2024 में कुल 600 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। वहीं 2023 में कुल 2000 पदों पर भर्ती निकली थी। 2022 में 1673 वैकेंसी थी।  एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट मिलेगी। जनरल और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवार को 750 रुपये शुल्क भरना होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर/फाइनल सेमेस्टर में पढ़ने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। हालांकि इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को पासिंग सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रीलिम्स परीक्षा जुलाई या अगस्त में आयोजित हो सकती है। वहीं मुख्य परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। एसबीआई ने अब तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। इसलिए उम्मीदवारों को अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट  विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है। प्रश्नों की संख्या 100 होती है, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। इसकी अवधि 1 घंटे होती है। 1/4 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होता।

इतना होगा वेतन 

पीओ पदों पर नियुक्ति के बाद 48,800 रुपये मासिक बेसिक पे होगा। 4 एडवांस इंक्रीमेंट, महंगाई भत्ता, एचआरए, मेडिकल और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews