SBI Recruitment 2023 : स्टेट बैंक में कई पदों पर निकली है भर्ती, 21 जून से पहले करें अप्लाई, सैलरी 60 हजार पार, जानें आयु-पात्रता

SBI Recruitment 2023 : बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत 28 पदों को भरा जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 जून को शुरू हो गई है और अंतिम तिथी 21 जून है। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकरिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर और कंपनी सेक्रेटरी के पोस्ट के लिए भी 47 पदों  पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 5 जून है।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

SBI Recruitment 2023

कुल पद- 28

पदों का विवरण

  1. उपाध्यक्ष : 1 पद
  2. सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव – प्रोग्राम मैनेजर: 4 पद
  3. वरिष्ठ विशेष कार्यकारी – गुणवत्ता और प्रशिक्षण (इनबाउंड और आउटबाउंड): 1 पद
  4. सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव – कमांड सेंटर: 3 पद
  5. वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख (विपणन): 1 पद
  6. असिस्टेंट जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) / चीफ मैनेजर (मार्केटिंग): 18 पद

आयु सीमा- 30 साल से 55 वर्ष तक रहेगी।

योग्यता : उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (अप्रतिदेय) ₹750/- (सात सौ पचास रुपये मात्र) है और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क नहीं है।

ऐसे करें अप्लाई

  1. SBI की वेबसाइट – sbi.co.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
  2. नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर स्कैन करें।
  3. आवेदन पत्र को ध्यान से भरें।
  4. अनंतिम पंजीकरण संख्या और पासवर्ड को नोट कर लें।
  5. शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
  6. सिस्टम जनरेट किए गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

SBI Recruitment 2023

कुल पद : 47 विशेषज्ञ कैडर अधिकारी पद

​उम्र सीमा : भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 32 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

​योग्यता : इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के बीई, बीटेक, एमसीए, एमई/एमटेक पास होना चाहिए।
​सैलरी : इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 63,840 रुपये से लेकर 78,230 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : इस अभियान के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवार का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवार की नियुक्ति की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  1. एसबीआई की आधिकरिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
  2. होम पेज पर करियर पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। नए पेज पर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  4. “नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
  5. अपने ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  6. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भर कर सब्मिट पर क्लिक करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews