स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1000 से ज्याद पदों पर निकली है भर्ती, 8 अगस्त तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा और योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई / बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। पद संबंधित अनुभव का होना भी जरूरी है।
bank jobs 2024

SBI Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट , मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। इसमें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 24 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा SBI ने विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) 1040 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है।आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी आखिरी तारीख 8 अगस्त निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करान होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

SBI Recruitment 2024

कुल पद- 16 पद

पदों का विवरण-

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष (आईएस ऑडिटर) : 2 पद
  • सहायक उपाध्यक्ष (आईएस ऑडिटर) : 3 पद
  • प्रबंधक (आईएस ऑडिटर) : 4 पद
  • उप प्रबंधक (आईएस ऑडिटर): 7 पद
  • उप प्रबंधक (मार्केटिंग-फाइनेंशियल इंस्ट्रीटूशन्स): 4 पद

आयु सीमा-

  • सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर) : 38 से 50 साल
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर) : 33 से 45 साल
  • मैनेजर (आईएस ऑडिटर) : 28 से 40 साल
  • डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिटर) : 25 से 35 साल

योग्यता- आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई / बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। पद संबंधित अनुभव का होना भी जरूरी है।

  • वाइस प्रेसिंडेंट (आईएस ऑडिटर) – इस पद के लिए कम से कम 10 साल का बैंकिंग / BFSI का अनुभव और उसमें से 7 साल का सूचना सुरक्षा सलाहकार / आईएस ऑडिट / सीएस ऑडिट का अनुभव होना चाहिए।
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर) – इस पद के लिए कम से कम 7 साल का बैंकिंग / BFSI का अनुभव और उसमें से 4 साल का सूचना सुरक्षा सलाहकार / आईएस ऑडिट / सीएस ऑडिट का अनुभव होना चाहिए।
  • मैनेजर (आईएस ऑडिटर) – इस पद के लिए कम से कम 5 साल का बैंकिंग / BFSI का अनुभव और उसमें से 3 साल का सूचना सुरक्षा सलाहकार / आईएस ऑडिट / सीएस ऑडिट का अनुभव होना चाहिए।
  • डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिटर) – इस पद के लिए कम से कम 3 साल का बैंकिंग / BFSI का अनुभव और उसमें से 2 साल का सूचना सुरक्षा सलाहकार / आईएस ऑडिट / सीएस ऑडिट का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क – जनरल,ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और इंटिमेशन शुल्क 750 रुपये है। एससी,एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क या सूचना शुल्क नहीं देना होगा।आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा।

वेतनमान-

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर)-45 लाख रुपये सालाना
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर)-40 लाख रुपये सालाना
मैनेजर (आईएस ऑडिटर)- बेसिक : 85920-2680/5-99320-2980/2-105280
डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिटर)- बेसिक :64820-2340/1-67160-2680/10-93960

चयन प्रक्रिया- स्पेशलिस्ट कैड ऑफिसर की भर्ती शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।

आवेदन की लास्ट डेट :  24 जुलाई 2024

SBI SCO Rcruitment 2024

कुल पद- 1040

पदों का विवरण

  • सेंट्रल रिसर्च टीम (प्रोडक्ट लीड) – 2
  • सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) – 2
  • प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (टेक्नोलॉजी) – 1
  • प्रोजेक्ट डेवेलपमेंट मैनेजर (बिजनेस) – 2
  • रिलेशनशिप मैनेजर – 273
  • वीपी वेल्थ – 600
  • रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड – 32
  • रिलेशनशिप हेड – 6
  • इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट – 56
  • इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – 49

उम्र सीमा- रिजनल हेड ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 35 साल और ज्यादा से ज्यादा 50 साल के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता- रिजनल हेड ऑफिसर के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।संबंधित फील्ड में कम से कम 12 साल का अनुभव होना जरूरी है।

वेतनमान- वीपी वेल्थ के लिए 45 लाख रुपए सालाना, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए करीब 27 लाख रुपए सालाना, रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 30 लाख रुपए सालाना, सेंट्रल रिसर्च टीम के लिए 61 लाख रुपए सालाना, सेंट्रल रिसर्च टीम के लिए 20.50 लाख रुपए सालाना, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (टेक) के लिए 30 लाख रुपए सालाना, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर(बिजनेस) के लिए 30 लाख रुपए सालाना और रीजनल हेड के लिय 66.5 लाख रुपया सालाना सैलरी तय की गई है।

आवेदन शुल्क – आवेदन के दौरान अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग उम्मीदवारों को निर्धारित 750 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

आवेदन की लास्ट डेट- 8 अगस्त

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews