SBI Recruitment 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, सैलरी 45 लाख सालाना, 24 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

भारतीय स्टेट बैंक ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर), असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर), मैनेजर (आईएस ऑडिटर) और डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिटर) सहित स्पेशलिस्ट कैडर के पदों पर भर्ती निकाली है। 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते है।
SBI RECRUITMENT

SBI Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर), असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर), मैनेजर (आईएस ऑडिटर) और डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिटर) के पदों को भरा जाएगा। इसमें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है ।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 24 जुलाई से पहले आवेदन कर सकते हैं।

SBI Recruitment 2024

कुल पद- 16 पद

पदों का विवरण-

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष (आईएस ऑडिटर) : 2 पद
  • सहायक उपाध्यक्ष (आईएस ऑडिटर) : 3 पद
  • प्रबंधक (आईएस ऑडिटर) : 4 पद
  • उप प्रबंधक (आईएस ऑडिटर): 7 पद
  • उप प्रबंधक (मार्केटिंग-फाइनेंशियल इंस्ट्रीटूशन्स): 4 पद

आयु सीमा-

  • सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर) : 38 से 50 साल
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर) : 33 से 45 साल
  • मैनेजर (आईएस ऑडिटर) : 28 से 40 साल
  • डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिटर) : 25 से 35 साल

योग्यता- आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई / बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। पद संबंधित अनुभव का होना भी जरूरी है।

  • वाइस प्रेसिंडेंट (आईएस ऑडिटर) – इस पद के लिए कम से कम 10 साल का बैंकिंग / BFSI का अनुभव और उसमें से 7 साल का सूचना सुरक्षा सलाहकार / आईएस ऑडिट / सीएस ऑडिट का अनुभव होना चाहिए।
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर) – इस पद के लिए कम से कम 7 साल का बैंकिंग / BFSI का अनुभव और उसमें से 4 साल का सूचना सुरक्षा सलाहकार / आईएस ऑडिट / सीएस ऑडिट का अनुभव होना चाहिए।
  • मैनेजर (आईएस ऑडिटर) – इस पद के लिए कम से कम 5 साल का बैंकिंग / BFSI का अनुभव और उसमें से 3 साल का सूचना सुरक्षा सलाहकार / आईएस ऑडिट / सीएस ऑडिट का अनुभव होना चाहिए।
  • डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिटर) – इस पद के लिए कम से कम 3 साल का बैंकिंग / BFSI का अनुभव और उसमें से 2 साल का सूचना सुरक्षा सलाहकार / आईएस ऑडिट / सीएस ऑडिट का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क – जनरल,ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और इंटिमेशन शुल्क 750 रुपये है। एससी,एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क या सूचना शुल्क नहीं देना होगा।आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा।

वेतनमान-

  • सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर)-45 लाख रुपये सालाना
  • असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आईएस ऑडिटर)-40 लाख रुपये सालाना
  • मैनेजर (आईएस ऑडिटर)- बेसिक : 85920-2680/5-99320-2980/2-105280
  • डिप्टी मैनेजर (आईएस ऑडिटर)- बेसिक :64820-2340/1-67160-2680/10-93960

चयन प्रक्रिया- स्पेशलिस्ट कैड ऑफिसर की भर्ती शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर जाकर करियर सेक्शन में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद पूरा आवेदन फॉर्म भर दें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद एप्लिकेशन फीस सब्मिट कर दें।
  • फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews