SBI SCO Recruitment: अब 1146 पदों पर होगी भर्ती, 10 जनवरी तक करें आवेदन, जानें आयुसीमा-पात्रता और डिटेल्स

SBI SCO Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के पदों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 10 जनवरी कर दिया है। साथ ही पदों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। आईए जानते है भर्ती से जुड़ी डिटेल्स...
SBI RECRUITMENT

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 996 की जगह 1146 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि को भी 10 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 थी। आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर से जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in पर जाकर निर्धारित तिथि तक फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के तहत वीपी वेल्थ (SRM), एवीपी वेल्थ (RM) और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव को पदों को भरा जाएगा।

पद का नाम: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (SCO)

पदों का विवरण

  • वीपी वेल्थ (SRM) के लिए 582 पद
  • एवीपी वेल्थ (RM) के लिए 237 पद
  • कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के लिए 327 पद
  • कुल पद: 1146

आयु सीमा:

  • वीपी वेल्थ (एसआरएम) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 26 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है।
  • एवीपी वेल्थ (आरएम) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से है।
  • कस्टमर रिलेशन एग्जीक्यूटिव के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।

योग्यता: अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • वीपी वेल्थ (SRM के लिए: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक। MBA (बैंकिंग/वित्त/मार्केटिंग) और एनआईएसएम/सीएफपी/सीएफए प्रमाणपत्र। अग्रणी बैंक, वेल्थ मैनेजमेंट फर्म या AMC में 6 साल का विपणन और बिक्री का अनुभव।
  • एवीपी वेल्थ (RM) के लिए: स्नातक। वित्त, विपणन या बैंकिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन और NISM/CFP/CFA प्रमाणपत्र । बैंक या वेल्थ मैनेजमेंट फर्म में 3-4 साल का बिक्री का अनुभव।
  • कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के लिए: उम्मीदवार का स्नातक पास होना चाहिए। वैध दोपहिया वाहन ड्राइविंग लाइसेंस।

आवेदन शुल्क: जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/एक्स-सर्विसमैन के लिए एप्लीकेशन फीस शून्य है।

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग। चुने गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत, टेलीफोनिक या वीडियो साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों के साथ सीटीसी वार्ता अलग से होगी। अंत में, मेरिट सूची केवल साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

सैलरी: कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव को 6.20 लाख की सीटीसी दी जाएगी। बीपी वेल्थ (एसआरएम) के लिए अधिकतम सीटीसी 44.70 लाख रुपये और एवीपी वेल्थ (आरएम) के लिए 30.20 लाख (सालाना) रुपये होगी।

SBI Recruitment 2025-26: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • यहां पर आवेदन करने का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें।
  • अब फॉर्म के लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भर दें। मांगी गई जानकारी ठीक से भर दें।
  • नया फोटो, हस्ताक्षर, सहित जो-जो दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें अपलोड कर दें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें और फॉर्म को सब्मिट कर दें।

https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings

sbi sco notification

SBI SCO Corrigendum

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews