SBI Recruitment 2024: स्टेट बैंक में क्लर्क के पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, अच्छी मिलेगी सैलरी, जानें डिटेल्स

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी।
SBI RECRUITMENT

SBI Clerk Recruitment 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आज 7 दिसंबर से आवेदन शुरू हो गए है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 27 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रीलिम्स परीक्षा जनवरी और मुख्य परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित है। हालांकि यह तिथि अस्थायी है, इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें सटीक डेट की जानकारी मिल सके।

State bank of india Clerk Job

कुल पद: 50 पद

पदों का विवरण

  • एससी 04
  • एसटी 05
  • ओबीसी 13
  • ईडब्ल्यूएस 05
  • सामान्य 23

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी। यानी अभ्यर्थियों का जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए।

योग्यता: उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जो डिग्री कोर्स के लास्ट सेमेस्टर में हैं, वो भी आवेदन करने के योग्य हैं। योग्यता संबंधित अन्य डिटे्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

सैलरी: इस पद पर उम्मीदवारों को 24050-64480 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। (शुरुआती सैलरी बेसिक पे 26050/- रहेगा)

चयन प्रक्रिया: बैंक क्लर्क के पद चयन हेतु बैंक प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू आयोजित करेगा।प्रीलिम्स और मेंस एग्जाम- एसबीआई बैंक क्लर्क की प्रीलिम्स परीक्षा जनवरी 2025 में और मुख्य परीक्षा फरवरी 2025 में होनी संभावित है।

आवेदन शुल्क: आवेदन के दौरान सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

https://sbi.co.in/web/careers/current-openings

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews