SBI Recruitment: स्टेट बैंक में निकली 439 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन

SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसओ पद (Specialist Officer) पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित कैंडीडेट्स की नियुक्ति सीनियर स्पेशल एजुकेटिव, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, वाइस प्रेसीडेंट और असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर होगी। कुल 439 पद रिक्त हैं।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी आपको आधिकारिक अधिसूचना में मिल जाएगी। वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडबल्यूडी कैटेगरी के कैंडीडेट्स को आवेदन शुल्क के मुक्त किया गया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब एसबीआई एसओ के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन पेज पर जाएँ।
  • यहाँ Log in क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फॉर्म को भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews