SBI Recruitment 2026: 116 पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 42 साल, 15 मार्च तक करें आवेदन, जानें योग्यता- सैलरी डिटेल्स

SBI Specialist Officer Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आइए जानते हैं डिटेल्स...
SBI Recruitment 2026

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 116 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ​आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। ​आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

SBI Specialist Officer Recruitment 2026

​कुल पद: 116 पद

पदों का विवरण

  • डेप्युटी मैनेजर (Chartered Accountant – Internal Audit): 61 पद (नियमित/Permanent)
  • ​डेप्युटी मैनेजर (IS Audit): 43 पद (नियमित/Permanent)
  • ​असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP – IS Audit): 12 पद (अनुबंध आधारित/Contractual)

​शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार CA (Chartered Accountant) या BE/B.Tech/M.Sc/MCA (Computer Science/IT/Electronics) में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र (जैसे Cyber Security, IS Audit या Bank Audit) में 1 से 6 साल का कार्य अनुभव मांगा गया है।
​
आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 23 से 25 साल और अधिकतम उम्र 35 से 42 साल के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 31 जनवरी 2026 से की जाएगी।

​सैलरी: एसबीआई एसओ को 50 लाख रुपये सालाना तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) और सस्ते दर पर लोन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य, EWS और OBC वर्ग के लिए 750 रुपये फीस देनी होगी। SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है, जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग।

चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन दो चरणों में होगा।

  • शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों के अनुभव और योग्यता के आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • ​साक्षात्कार (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के अंकों के आधार पर ही बनेगी।

​कार्यस्थल: मुख्य रूप से मुंबई, हैदराबाद या बैंक के विभिन्न सर्कल ऑफिस

SBI Specialist Officer Recruitment Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews