SGPGI Recruitment: एसजीपीजीआई में निकली बंपर भर्ती, कुल 1683 पद रिक्त, अधिसूचना जारी, जानें पात्रता और फीस

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में बंपर भर्ती निकली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकता है?
job

SGPGI Recruitment 2024: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस ने 1683 पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिस भी जारी हो चुका है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी। विभिन्न पदों के लिए योग्यता और वेतन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आवेदन के पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या

जूनियर इंजीनियर (टेलीकॉम) के लिए 1, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अस्सिटेंट के लिए 40, रिसेप्शनिस्ट के लिए 19, स्टेनोग्राफर के लिए 84, नर्सिंग ऑफिसर के लिए 1426, परफ्यूशनिस्ट के लिए 5, टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए 15, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए 21, टेक्नीशियन (रेडियोथैरेपी) के लिए 15, टेक्निकल असिस्टेंट (न्यूरोटोलॉजी) के लिए 3, जूनियर फिजियोथैरेपिस्ट के लिए 3, जूनियर ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट के लिए 3 टेक्नीशियन (डायलिसिस) के लिए 37, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी के लिए 7 और सेनेटरी इंस्पेक्टर ग्रुप 1 के लिए 8 पद रिक्त हैं।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी, ओबीसी और उत्तर प्रदेश के अन्य आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर, 10वीं पास और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट या टेक्निकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। योग्यता, चयन प्रक्रिया और आयु सीमा से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज 

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए है। एससी/एसटी के लिए फीस 708 रुपये है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कलर्ड फोटोग्राफ, सिग्नेचर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट, जाती प्रमाण पत्र, डोमिसाइल और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे करें आवेदन, देखें स्टेप्स

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sgpgims.org.in/ पर जाएं।
  • अपना नाम, पोस्ट, जन्म तिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर पासवर्ड जाएगा। 
  • अब “Sign In Exisiting Account” के लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • पर्सनल डिटेल, कम्युनिकेशन डिटेल, योग्यता, टेस्ट सिटी चॉइस इत्यादि जानकारी आवेदन पत्र में दर्ज करें।
  • दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकालकर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews