SSC ने कई पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

SSC Bharti

SSC Bharti: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हाल ही में कुछ पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए 22 अगस्त से पंजीकरण शुरू हो चुके हैं, जो 12 सितंबर 2023 तक चलने वाले हैं। ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए इन पदों पर आवेदन किया जा सकता है।

इन पदों पर निकली भर्ती

एसएससी द्वारा निकाली गई इस भर्ती में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के तहत कुल 307 पद भरे जाने हैं, जिनपर योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 21 पद, जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर के 13, जूनियर ट्रांसलेटर के 263, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 9 और सीनियर ट्रांसलेटर के 1 पद पर भर्ती निकाली गई है।

JHT रिक्रूटमेंट की महत्वपूर्ण तारीख

इस पद के लिए 22 अगस्त 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो 12 सितंबर 2023 तक चलने वाली है। 13 से 14 सितंबर तक आवेदन में सुधार किया जा सकता है। टियर 1 की परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। आवेदन का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

सिलेक्शन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में माध्यम से किया जाएगा। इसमें पेपर 1 और पेपर 2 शामिल है। पहले पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, तो दूसरे में डिस्क्रिप्टिव प्रश्न आएंगे। हर प्रश्न पर 0.25 की माइनस मार्किंग रखी गई है और पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews