SSC CHSL 2025: स्लॉट बुकिंग शुरू, 28 अक्टूबर तक चुन सकते है एग्जाम डेट, शहर और शिफ्ट, ये है ऑप्शन, नवंबर में परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल टीयर 1 भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 को कराया जाएगा। एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा।
SSC EXAM 2026

SSC CHSL Tier 1 Exam 2025: उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) के लिए अपनी पसंदीदा एग्जाम सिटी, शिफ्ट और तारीख चुनने का ऑप्शन 22 अक्टूबर से खोल दिया है। उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी पसंद चुन सकते हैं। पोर्टल में लॉग इन करने पर, कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान चुने गए तीन शहरों में अलग-अलग तारीखों और शिफ्ट में उपलब्ध स्लॉट दिखाए जाएंगे।जो उम्मीदवार क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें तारीख और शिफ्ट के कम ऑप्शन मिलेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी परीक्षा की तिथि, शहर और शिफ्ट सोच-समझकर चुनें, क्योंकि एक बार चयन होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी आ जाएगी।

SSC CHSL : नवंबर में होना है परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल टीयर 1 भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 को कराया जाएगा। एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा।अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले अपने सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इस अभियान के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 3131 पदों पर भर्ती होना है।अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले अपने सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

SSC CHSL एग्जाम सिटी स्लिप: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करें।
  • माय एप्लीकेशन ऑप्शन पर जाएं।
  • अपनी सिटी, एग्जाम डेट और शिफ्ट का चयन करें।
  • विकल्प में से अपनी पसंदीदा परीक्षा तिथि और शिफ्ट चुनें।
  • लिस्ट में से अपनी परीक्षा सिटी चुनें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर ईमेल में प्राप्त ओटीपी को वैरिफाई करें।
  • सबमिट करने के बाद दोबारा स्लॉट बुकिंग सेक्शन में जाकर अपने चुने गए एग्जाम डेट व शिफ्ट
  • डिटेल्स की फिर से जांच करें ताकि कोई गलती ना हो।
  • जब ये प्रोसेस पूरा हो जाए तो फिर आपको स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई पड़ेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews