SSC CHSL 2025: 12 नवंबर को होगी परीक्षा, कब जारी होगी सिटी स्लिप? कब आएगा एडमिट कार्ड? जानें अपडेट

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 12 नवंबर को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर 1 परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी। आईए जानते है एसएससी सीएचएसएल एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कब तक जारी होंगे.......
SSC EXAM 2026

SSC CHSL Tier 1 Exam 2025: उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) के लिए अपनी पसंदीदा एग्जाम सिटी, शिफ्ट और तारीख चुनने का ऑप्शन 28 अक्टूबर को क्लोज कर दिया गया है। अब कर्मचारी चयन आयोग की ओर से नवंबर में सिटी इंटीमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे । संभावना है कि 2 या 3 नवंबर को सिटी इंटीमेशन स्लिप और परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे, किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते है।

12 नवंबर को एसएससी सीएचएसएल परीक्षा, 3131 पदों पर होना है भर्ती

एसएससी सीएचएसएल टीयर 1 भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 को कराया जाएगा। एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 3131 पदों पर भर्ती होना है।अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से करीब 4 दिन पहले अपने सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा को लेकर रिपोर्टिंग टाइम, सेंटर और शिफ्ट की जानकारी आयोग की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड पर मिलेगी।  परीक्षा का आयोजन 3 शिफ्ट में करवाया जायेगा।इस भर्ती के माध्यम 3131 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए चयन टियर 1 व टियर 2 एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जायेगा। जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे केवल वे ही दूसरे चरण के एग्जाम के लिए क्वालीफाई होंगे।

एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

  • एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी इंटीमेशन स्लिप/ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड/ सिटी स्लिप का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपका सिटी स्लिप/ प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews