SSC CHSL 2021-22 :- भर्ती परीक्षा के आवेदन होंगे जारी आज , उम्मीदवारों को तीन चरण को करना होगा पास

SSC mts recruitment

नई दिल्ली , डेस्क ।  1 फरवरी 2022 यानी आज  एसएससी सीएचएसएल 2021- 22 (SSC CHSL 2021-22)  के भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है । हालांकि कोरोना महामारी के कारण एसएससी सीएचएसएल की परीक्षाओं की तारीख कई बार स्थगित की गई । आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को आयोग की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in  पर विज़िट करना  होगा। जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने की आखिरी  तिथि 7 मार्च , 2022 की तक की होगी । तथा परीक्षा का आयोजन मई 2022  में किया जायेगा । हालांकि अभी तक एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) के परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है । किन्तु संभवतः आज आवेदन करने के नोटिफिकेशन  आधिकारिक वेबसाईट (official website ) जारी किये जायें । SSC द्वारा प्रदान किये गए परीक्षा कैलेंडर के तहत कंबाइंड हाइयर  सेकेंडरी 12वीं लेवल की परीक्षा का प्रथम चरण  (SSC CHSL 10+2 tier -1 ) की घोषणा आज की जाएगी। परीक्षा में बारहवीं पास उम्मीदवार भी शामिल हो पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ssc.nic.in पर विजिट करते रहे।

निर्धारित सीमा आयु के अनुसार 1 जनवरी , 2022 तक उम्मीदवारों की आयु , न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 27 वर्ष की होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में काफी हद तक के छूट प्रदान किए गए हैं । बता दें कि अब तक भर्ती आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है ।

यह भी पढ़े … LIVE- 60 लाख नौकरियां, RBI डिजिटल करेंसी करेगी लॉन्च, पढ़े वित्त मंत्री की 10 बड़ी घोषणाएं

एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा पास  करने वाले उम्मीदवारों को लोअर डिविजन क्लर्क (Lower Division Clerk ),  जूनियर सेक्रेटरी (Junior Secretary ),  पोस्टल असिस्टेंट (Postal Assistant ),  तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर नियुक्त किया जाता है। संभावना है कि एसएससी करीब 5000 वैकेंसी की घोषणा करें , हालांकि इसकी पुष्टि अब तक आयोग द्वारा नहीं की गई है।

एसएससी सीएचएसएल की भर्ती परीक्षा तीन स्तर पर आयोजित की जाती है,  तीनों स्तर पर को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन निर्धारित पदों पर किया जाता है। सभी स्तर  की परीक्षा विभिन्न तरीके से आयोजित की जाती है । प्रथम स्तर पर ऑप्शनल प्रश्न पूछे जाते हैं , जो कुल 200 अंकों की परीक्षा होती है। दूसरे स्तर पर हिंदी अथवा इंग्लिश में सब्जेक्ट पेपर होते हैं तथा परीक्षा का आयोजन 100 अंकों का पेन और  पेपर मोड में किया जाता है।  तीसरे स्तर की परीक्षा का आयोजन उम्मीदवारों के स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट के लिए किया जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews