SSC CHSL Recruitment 2024 : 3712 पदों पर निकली है भर्ती, 7 मई से पहले करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार, जानें आयु सीमा पात्रता डिटेल्स

SSC Bharti

SSC Recruitment 2024 : कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है।आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 7 मई है। अप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 10 और 11 मई को किया जा सकेगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इस परीक्षा से केंद्रीय विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट (PA) / सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर भर्ती की जाएगी। विभागों और पदों के अनुसार वैकेंसी की संख्या के लिए आयोग द्वारा वेकेंसी ब्रेक-अप बाद में जारी किया जाएगा।

SSC CHSL Recruitment 2024

कुल पद– 3712

पदों का विवरण- लोवर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट (PA) / सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) ।

आयु सीमा-18 से 27 साल के बीच रखी गई है। एससी, एसटी, ओबीसी को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा में SC/ ST को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, PwBD (अनारक्षित) को 10 साल, PwBD (ओबीसी) को 13 साल, PwBD (SC/ ST) को 15 साल की छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

योग्यता-

  • उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण व संस्कृति मंत्रालय में डेटा एंट्री ऑपरेटर /डीईओ ग्रेड ‘ए’ के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित विषय के साथ विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके समकक्ष अन्य डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • अन्य विभागों या मंत्रालयों में डीईओ/डीईओ ग्रेड ‘ए’ और सभी LDC/JSA पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा में उपस्थित भी आवेदन कर सकते हैं यदि उनके पास 1 अगस्त, 2024 की कट-ऑफ तारीख तक या उससे पहले आवश्यक योग्यता है।

आवेदन शुल्क- उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपए तय की गई है। एससी, एसटी, दिव्यांग, महिलाओं और एक्स सर्विसमेन को फीस के भुगतान से छूट दी गई है।

वेतनमान-19,900 – 81,100 रुपए प्रतिमाह दी जाएगी।

  • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)-पे लेवल-2 (19,900-63,200 रुपये).
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)-पे लेवल-4 (25,500-81,100 रुपये)
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)-लेवल-5 (. 29,200 – 92,300/- रुपये)
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए- पे लेवल-4 4(25,500-81,100 रुपये)

महत्वपूर्ण तारीख-

  • आवेदन प्रारंभ- 8 अप्रैल
  • आवेदन की लास्ट डेट 7 मई
  • अप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन- 10 और 11 मई
  • Tier-I कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन की तारीख – जून जुलाई 2024
  • Tier-I परीक्षा की तारीख – बाद में घोषित करेंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन के लिए प्राथमिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आयोग के वन-टाइम-रजिस्ट्रेशनप्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी।
  • अपने “रजिस्ट्रेशन नंबर” और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • “संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2024” सेक्शन में “लेटेस्ट नोटिफिकेशन” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी शैक्षणिक और निजी जानकारी दर्ज करें और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • अब सभी डिटेल्स सावधानीपूर्वक चेक करें और सभी जानकारी सही है तो आगे बढ़ें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग, या डेबिट/क्रेडिट कार्ड (वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, रुपे) का उपयोग करके किया जा सकता है।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद इसे अनंतिम रूप से स्वीकार कर लिया जाएगा।
    आवेदन की एक कॉपी प्रिंट करना न भूलें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार अपने सिस्टम में मार्क-स्टेटमेंट और सर्टिफिकेट्स की सॉफ्ट-कॉपी रखें।
https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice%20of%20CHSLE%202024_05_04_24.pdf
https://ssc.gov.in/candidate-portal/one-time-registration/home-page
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews