
सितंबर के दूसरे हफ्ते में संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2025 होनी है। संभावना है कि 2-3 दिनों के अंदर कर्मचारी चयन आयोग सीएचएसएल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।इसके बाद परीक्षार्थी अपने रीजनल एसएससी की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इस अभियान के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 3131 पदों पर भर्ती होना है।
SSC CHSL Exam : 8 से 18 सितंबर को परीक्षा
- चयन प्रक्रिया के लिए पहले चरण यानी Tier-I परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025 तक और दूसरे चरण यानी Tier-II परीक्षा फरवरी या मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।टियर 1 के कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) के चार घटक सामान्य बुद्धि, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा हैं। टियर 1 परीक्षा 60 मिनट की होती है और इसमें 100 प्रश्न होते हैं, जिनका कुल स्कोर 200 होता है।
- लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (जेएसए) लेवल-2 (रु. 19,900-63,200), डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) और लेवल-5 (रु. 29,200-92,300) और डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘ए’ लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) वेतन रखा गया है।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले अभ्यर्थी अपने रीजन की एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे
- डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

