MP Breaking News

SSC CHSL टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, आसानी से ऐसे करें डाउनलोड

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 के हॉल टिकट जारी हो चुके हैं। परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी। 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आइए जानें एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 
SSC CHSL 2025

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर-1 का एडमिट कार्ड (SSC CHSL 2025 Admit Card) जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in  पर जाकर इसे डाउनलोड करें। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। अब तक आयोग ने प्रवेश पत्र को लेकर कोई भी नोटिस जारी नहीं किया है। लेकिन कैंडीडेट डैशबोर्ड पर लिंक एक्टिव हो चुका है।

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलती है। इसलिए इसका प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें और सुरक्षित रखें। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र की जानकारी, तारीख और समय के साथ-साथ जरूरी गाइडलाइंस उपलब्ध होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले एसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट http://ssc.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर लॉग इन टैब पर जाएं। यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • डैशबोर्ड पर एडमिट कार्ड का लिंक नजर आएगा। यहाँ क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें। जानकारी को सत्यापित करें।
  • फिर इसे डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में कैंडीडेट्स इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

कब होगी परीक्षा?

एसएससी सीएचएसएल (10+2) परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में 12 से नवंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। टियर-1 का आयोजन पर 4 शिफ्टों में होगा।  पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट सुबह 4:30 से लेकर दोपहर 12:45 तक चलेगी। तीसरी शिफ्ट  दोपहर 2:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक चलेगी। वहीं चौथी शिफ्ट शाम 5:15 से लेकर शाम 6:15 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को एक घंटा और 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। यदि आपकी परीक्षा 9:00 बजे शुरू होने वाली है तो कैंडिडेट को सुबह 7:45 बजे ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

टियर-1 परीक्षा पैटर्न 

उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के आधार पर होगा। टियर-1 में कुल चार सेक्शन शामिल होंगे-जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस क्वांटिटी एप्टिट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज।  प्रत्येक में 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं गलत उत्तर पर  नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा, 0.5 अंक की कटौती की जाएगी। एग्जाम की अवधि 60 मिनट की होगी। पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों की संख्या 100 और कुल अंक 200 होंगे। सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के तहत कुल 3133 पदों पर भर्ती होने वाली है। चयनित उम्मीदवार टियर-2 का हिस्सा बन पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
SSC CHSL टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, आसानी से ऐसे करें डाउनलोड