SSC Exam 2026: कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर ग्रेड सी-डी परीक्षा की तारीख घोषित, सितंबर में होगी, जानें अन्य डिटेल्स

SSC: एसएससी ने सीएचटी और स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं सितंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए 12 अगस्त 2026 को एक आधिकारिक शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (Combined Hindi Translators CHT) परीक्षा 8 सितंबर 2026 को और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ व ‘डी’ (Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Exam 2026 ) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 9 से 12 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के माध्यम से 303 जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO) और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) के पदों को भरा जाएगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘ग्रेड ‘डी’ परीक्षा कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 9 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 के बीच अलग-अलग शिफ्टों में होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ के कुल 1,275 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

दोनों परीक्षाएं CBE (कंप्यूटर आधारित एग्जाम) मोड में होंगी।उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 7 से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन विवरण की मदद से उसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होंगे, ऐसे में डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें

​उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in  पर विजिट करते रहें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews