SSC CPO परीक्षा पेपर-1 फाइनल आंसर-की और अंक जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स 

एसएससी सीपीओ पेपर-1 उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है।
SSC EXAM 2026

अप्रैल को एसएससी एसएससी सीपीओ (SSC CPO Exam 2026) पेपर-1 अंतिम उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र/रिस्पांस शीट और अंक जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट 30 मार्च 2026 को घोषित किया गया था। 21 अप्रैल को अंक और फाइनल आंसर-की भी जारी हो चुकी है। यह सुविधा 6 मई 2026 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

योग्य/आयोग सभी उम्मीदवारों के अंक भी जारी कर दिए हैं। पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करके इसे चेक किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्र सर्फ पर्सनल इस्तेमाल और सेल्फ एनालिसिस के लिए होगा। इसके लिए अंडरटेकिंग चैनल मैनेजमेंट पोर्टल भी एक्टिव किया गया है।  हालांकि आंसर-की, प्रश्न पत्र या रिस्पांस शीट और स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट उम्मीदवार ले सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर लॉग इन टैब पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और अंक नजर आएगा।
  5. इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड और सेव कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया 

एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पेपर-1, PST/PET, पेपर-2 और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। पेपर-1 और पीएसटी/पीईटी में चयनित उम्मीदवार पेपर-2 में शामिल हो। इसकी अवधि कल 2 घंटे होती है। कुल अंक 200 होते हैं। पेपर इंग्लिश लैंग्वेज एंड कंप्रीहेंशन से संबंधित होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews