बड़ी अपडेट, SSC CPO टियर-2 को लेकर अहम नोटिस जारी, उम्मीदवार 15 मार्च तक करें ये काम, ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की 

एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा की उत्तर-कुंजी जारी हो गई है। ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल चुका है। परीक्षा 8 मार्च को आयोजित हुई थी। आइए जानें कैसे उत्तर कुंजी डाउनलोड करें?
SSC CPO 2024

SSC CPO 2024 Answer Key: एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कर्मचारी चयन आयोग ने उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट भी निर्धारित समय के लिए उपलब्ध रहेगी। आयोग ने समय रहते इसे डाउनलोड और प्रिन्ट करने की सलाह दी है।

उत्तर कुंजी के साथ स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दिया है। उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवार 12 मार्च से लेकर 15 मार्च सुबह 6 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। चुनौती दर्ज करने के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर शुल्क का भुगतान करना होगा। डेडलाइन समाप्त होने के बाद आपत्ति दर्ज करने का दूसरा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Log In/Register” टैब पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखेगी। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार उत्तर कुंजी का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

पेपर-2 में 24 हजार से अधिक उम्मीदवार हुए थे शामिल 

बता दें एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 8 मार्च को हुआ था। अगला चरण मेडिकल टेस्ट का होगा। फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट 5 मार्च को घोषित हुआ था। पेपर 2 के लिए कुल 24,190 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। अब प्रोविजनल आन्सर-की जारी हुई है। इसपर दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आन्सर-की और रिजल्ट जारी होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews