SSC Delhi Police : दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें अन्य डिटेल्स

SSC Delhi Police Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की फाइनल आंसर-की, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट अपलोड कर दी है। 30 जून 2026 शाम 6 बजे के बाद दस्तावेजों को डाउनलोड करने की सुविधा बंद कर दी जाएगी।
ssc

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की 16 जून 2026 को जारी कर दी है। ​एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फाइनल आंसर-की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और अंक भी अपलोड कर दिए गए हैं।

उम्मीदवार 16 जून (शाम 6 बजे) से 30 जून 2026 (शाम 6 बजे) तक इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपने मार्क्स देख सकते हैं। ध्यान रहे इसके बाद आयोग द्वारा किसी भी परिस्थिति में यह डेटा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

इससे पहले एसएससी ने प्रोविजनल आंसर-की 05 फरवरी 2026 को जारी की थी। परीक्षा का परिणाम 29 मई 2026 को घोषित किया था। परीक्षा का आयोजन 15 से 22 जनवरी, 2026 के बीच किया गया था। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 443 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें SSC Delhi Police AWO/TPO Answer Key 

  • ​सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Answer Key’ सेक्शन में जाएं ।
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) फाइनल आंसर-की से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • सामने एक लॉगिन विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • ​लॉगिन करते ही आपकी फाइनल आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • ​इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews