SSC Exam Calendar 2026: एग्जाम कैलेंडर जारी, मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

SSC Exam Calendar 2026-27: कर्मचारी चयन आयोग साल 2026-27 के लिए नया परीक्षा कैलेंडर (Tentative Calendar) जारी कर दिया है। इसके तहत सीजीएल का मार्च 2026 में नोट‍िफ‍िकेशन आएगा।मई– जून 2026 में परीक्षा होगी।
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने 2026-27 में होने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर 8 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। इसके तहत आयोग द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। एसएससी ने अपने नए संभावित शेड्यूल में एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, जीडी, एमटीएस, जेई इन सभी के नोटिफिकेशन जारी होने और परीक्षा का समय बताया है। एसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षाएं मई, 2026 से शुरू होंगी और मार्च-अप्रैल, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी।

जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं तो भर्ती से संबंधित अधिसूचना के लिए समय-समय पर एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। ये भर्तियां 10वीं-12वीं पास और स्नातक कर चुके उम्मीदवारों के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराना होगा। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने देश की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसियों में से एक है। यह हर साल केंद्र सरकार की अलग-अलग नौकरियों के लिए परीक्षाएं आयोजित कराता है। इन परीक्षाओं के माध्यम से हर साल आयोग हजारों पदों पर भर्ती करता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

एसएससी एग्जाम कैलेंडर का शेड्यूल

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026, टियर -1 (CBE-कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम)

  • अधिसूचना और आवेदन के प्रारंभ की तिथि: मार्च 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: अप्रैल 2026
  • ​परीक्षा का समय: मई-जून 2026

कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल भर्ती (CHSL) 2026, टियर -1 (Computer Based Examination)

  • अधिसूचना और आवेदन के प्रारंभ की तिथि: अप्रैल 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: मई 2026
  • ​परीक्षा का समय: जुलाई-सितंबर 2026

मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ एंड हवलदार (MTS & Havaldar) भर्ती 2026

  • अधिसूचना और आवेदन के प्रारंभ की तिथि: जून 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: जुलाई 2026
  • ​परीक्षा का समय: सितंबर: नवंबर 2026

स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एंड ‘डी’ 2026

  • अधिसूचना और आवेदन के प्रारंभ की तिथि: अप्रैल 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: मई 2026
  • ​परीक्षा का समय: अगस्त-सितंबर 2026

सिलेक्शन पोस्ट (Phase XIV)

  • ​अधिसूचना और आवेदन के प्रारंभ की तिथि: मार्च 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: अप्रैल 2026
  • ​परीक्षा का समय: मई-जून 2026

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) कांस्टेबल (GD), NIA, SSF and Rifleman (GD) Assam Rifles भर्ती 2027

  • ​अधिसूचना और आवेदन के प्रारंभ की तिथि: सितंबर 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: अक्टूबर 2026
  • ​परीक्षा का समय: जनवरी-मार्च 2027

अन्य परीक्षाओं की जानकारी

जेएसए और एलडीसी पेपर-1 (सीबीएसई)

  • आवेदन की प्रक्रिया: 16 मार्च से 07 अप्रैल, 2026 तक
  • परीक्षा का समय: मई, 2026

एसएसए/यूडीसी पेपर-1 (सीबीएसई)

आवेदन की प्रक्रिया: 16 मार्च से 7 अप्रैल, 2026 तक
परीक्षा का समय: मई, 2026

एओसओ पेपर-1 (सीबीएसई)

  • आवेदन की प्रक्रिया: 16 मार्च से 7 अप्रैल, 2026 तक
  • परीक्षा का समय: मई, 2026

जूनियर इंजीनियर परीक्षा टियर-1(सीबीएसई)

  • आवेदन की प्रक्रिया: मार्च से अप्रैल, 2026 तक
  • परीक्षा का समय: मई-जून, 2026

कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर पेपर-1 (सीबीएसई)

  • आवेदन की प्रक्रिया: अप्रैल से मई, 2026 तक
  • परीक्षा का समय: अगस्त-सितंबर, 2026

दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती पेपर-1 (सीबीएसई)

  • आवेदन की प्रक्रिया: मई से जून, 2026 तक
  • परीक्षा का समय: अक्टूबर-नवंबर, 2026

SSC Exam Calendar 2026-27

(नोट: यह tentative schedule है, SSC समय-समय पर इसमें बदलाव कर सकता है।)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews