SSC 2022: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इस परीक्षा की Answer Key जारी, 26 नवंबर से पहले दर्ज कराएं आपत्ति

SSC Recruitment 2025

Staff Selection Commission :  स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट है। आयोग ने एसएससी जेई परीक्षा 2022 (SSC JE Answer Key 2022) की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध आदि पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (पेपर- 1)- 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic से डाउनलोड कर सकते हैं।

किसी भी त्रुटि या विसंगति के लिए परीक्षार्थी उम्मीदवार जारी की गई आंसर की के खिलाफ 26 नवंबर को शाम छह बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।इसके लिए रुपये 100/- प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के भुगतान पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। बता दें कि एसएससी जेई परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2022 के दिन देशभर के बहुत से केंद्रों में हुआ था.

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर रिक्रूटमेंट या लेटेस्ट नोटिफिकेशन उत्तर कुंजी की टैब पर जाएं।
  • अब जेई सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध परीक्षा 2022 (पेपर- I) की अस्थायी उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews