SSC JE 2025 :सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड, दिसंबर में परीक्षा, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड ?

एसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर लिखित परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दिसंबर में किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिये जूनियर इंजीनियर के कुल 1731 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ssc

SSC JE Exam City Slip 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप यानी ‘परीक्षा शहर पर्ची’ जारी कर दी है। एसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की डेट भी एक्सटेंड कर दी गई है। उम्मीदवार 28 नवंबर 2025 तक अपनी सुविधानुसार परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि का चयन कर सकते हैं।जिन्होंने सेल्फ स्लॉट बुक कर लिया है वो उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके अपने एग्जाम के शहर की डिटेल्स चेक कर सकते है।

दिसंबर में आयोजित की जाएगी JE परीक्षा 2025

एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा (पेपर-I) का एग्जाम तीन दिसंबर से छह दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। एग्जाम का यह शेड्यूल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से चेक कर सकते हैं। परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।संभावना है कि नवंबर अंत में प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते है।इस परीक्षा के माध्यम से 1,731 जेई पदों को भरा जाएगा।उम्मीदवारों का चयन CBT (टियर-I परीक्षा, टियर-II परीक्षा),दस्तावेज़ सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप की डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews