SSC: अप्रैल में JE पेपर-2 और CHSL टियर-II परीक्षा 2025, जानें कब जारी होंगे सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

SSC: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 (पेपर-टू) तथा सीएचएसएल परीक्षा-2025 (टियर-टू) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथियां का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है नया अपडेट...
ssc recruitment

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर ( JE 2025 Paper 2) पेपर-2 और कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल ( CHSL 2025 Tier 2) टियर-2 परीक्षा 2025 के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले आयोग ने 9 मार्च 2026 को कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा और एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए टियर- 2 परीक्षा की तारीख घोषित की थी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों को ‘स्क्राइब’ की आवश्यकता है, उनके लिए जेई परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 3 अप्रैल और सीएचएसएल के लिए 5 अप्रैल (रात 11 बजे तक) तय की गई है। स्क्राइब पंजीकरण को अब आधार प्रमाणीकरण से जोड़ा गया है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य अपडेट या आधिकारिक नोटिस को डाउनलोड करने के लिए हमेशा ssc.gov.in पर ही भरोसा करें।

​SSC JE 2025 Paper 2 की ताज़ा जानकारी

  • जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2025 के लिए दूसरे चरण यानी Paper 2 की परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। पेपर-1 आयोजन 13 से 6 दिसंबर 2025 के बीच किया गया था, जिसमें कुल 15,607 उम्मीदवारों का चयन हुआ था।
  • 27 मार्च 2026 से परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी वेबसाइट पर लाइव कर देगा।
  • एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 3 दिन पहले यानी 4 अप्रैल 2026 को डाउनलोड किए जा सकेंगे।
  • पेपर-2 में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा (कुल 300 अंक)। इसमें नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, जहाँ प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
  • इस परीक्षा के माध्यम से 1300 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

​SSC CHSL 2025 Tier 2 की ताज़ा जानकारी

  • ​कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) परीक्षा 2025 के Tier 2 का आयोजन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। टियर-1 का आयोजन 12 से लेकर 30 नवंबर 2025 के बीच किया गया था।
  • अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 से अपने परीक्षा शहर और तारीख देख पाएंगे।
  • एडमिट कार्ड 7 अप्रैल 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
  • टियर-2 अब नए पैटर्न के आधार पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न और स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट शामिल होते हैं।
  • इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 3,000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

ssc notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews