कर्मचारी चयन आयोग ने यहां निकाली है 2400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 16 जनवरी से पहले करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार, जानें आयु पात्रता

government job 2024

OSSSC Recruitment 2023 : ओडिशा में साइंस और मेडिकल की फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नए साल से पहले ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन विभिन्न जिलों में स्थित इकाईयों में फार्मासिस्ट और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (मेल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

इसके तहत ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 2,453 पदों पर भर्ती निकाली है।नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों के पास फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा है वे ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

OSSSC Recruitment 2023 

कुल पद- 2,453

पदों का विवरण – फार्मासिस्ट के 1,002 पद हैं और मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर के 1,451 पद रखे गए हैं।

आयु सीमा- कोई भी उम्मीदवार जिसके पास उपरोक्त योग्यता है और उसकी उम्र 21 साल से 38 साल है वे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि जो भी उम्मीदवार रिजर्व्ड कैटेगरी के हैं उन्हें उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी।

योग्यता- जो भी उम्मीदवार फार्मासिस्ट पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए । मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास फार्मेसी में डिप्लोमा होना जरूरी है। सभी उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले एक बार योग्यता की डिटेल जरूर चेक कर लें ताकि फॉर्म भरते समय कोई भी समस्या न हो।

आवेदन शुल्क – इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।
चयन प्रक्रिया – चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।  परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। एग्जाम मार्च 2024 में आयोजित किया जा सकता है। परीक्षा सिलेबस और पैटर्न आयोग ने विज्ञापन के साथ जारी कर दिया है।

वेतनमान-

  • फार्मासिस्ट पदों पर सिलेक्ट होने के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के आधार पर सैलरी मिलेगी यानी 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
  • मल्टी पर्पस हेल्थ वर्कर पदों पर सिलेक्ट होने के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के अनुसार सैलरी मिलेगी यानी कि 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

महत्वपूर्ण तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू होगी वहीं उम्मीदवारों को फॉर्म 16 जनवरी 2024 तक का समय दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लाॅगिन टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन शुरू करें।
  • सभी जानकारी को भरें और डाक्यूमेंट अपलोड करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews