SSC Vacancy 2026: 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, 3003 पदों पर निकली है भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

SSC Selection Post Phase 14 Notification: कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2026 के सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत 3003 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में भर्ती की जाएगी।
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 3000 से अधिक पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 4 मई 2026 की रात 11 बजे तक अपना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।

ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 तय की गई है। यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए ‘करेक्शन विंडो’ 11 मई से 13 मई 2026 के बीच खुली रहेगी। इनमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, लीगल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और लैब असिस्टेंट जैसे कई पद शामिल हैं।

SSC Selection Post Phase 14 Notification:

कुल पद: 3003

पदों का विवरण (Category-wise Vacancy)

  • सामान्य वर्ग (UR): 1534 पद
  • ओबीसी (OBC): 667 पद
  • एससी (SC): 346 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 271 पद
  • एसटी (ST): 185 पद

शैक्षणिक योग्यता : ​ 10वीं पास उम्मीदवार मैट्रिक स्तर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार इंटरमीडिएट स्तर के पदों के लिए और स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए पात्र हैं।

​आयु सीमा: ​विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क : 100 रुपये तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों (ESM) आदि को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर टिकी है। इसके बाद पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट (जैसे टाइपिंग या डेटा एंट्री) और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) किया जाएगा।

परीक्षा की संभावित तिथि: एसएससी फेज-14 की परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) पूरा करें और समय रहते आवेदन कर दें ताकि अंतिम दिनों में सर्वर की समस्या से बचा जा सके।

SSC Selection Post Phase 14 Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews