SSC Selection Post Phase 13 : एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 24 जुलाई से परीक्षा, 2423 पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई से किया जाएगा।परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगें। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 2423 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
ssc

SSC Selection Post Phase 13 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा 2025 की एग्जाम सिटी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड क सकते हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 24 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।इन सभी तिथियों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को उनके आवेदन की पात्रता के अनुसार अलग-अलग शिफ्टों में परीक्षा देनी होगी।  परीक्षा का आयोजन हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में होगा।

2400 से ज्यादा पदों पर होना है भर्ती

  • इस परीक्षा के माध्यम से 2423 पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल (UR) के लिए 1,169 पद, EWS के लिए 231 पद OBC के लिए 561 पद, SC के लिए 314 पद और ST के लिए 148 पदों को भरा जाएगा।
  • इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कैंटीन अटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर, टेक्निकल अटेंडेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, एमटीएस, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर, फायरमैन, स्टोरकीपर, रिसर्च असिस्टेंट, क्लर्क, ऑपरेटर, चार्जमैन, फील्डमैन, टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, लाइब्रेरी क्लर्क सहित अन्य पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

कब आएगा एडमिट कार्ड?

परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगेयानी जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 24 जुलाई को है, उनके एडमिट कार्ड 20 या 21 जुलाई को जारी हो सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों से ले लिए जाएंगे।परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे जो कुल 200 अंकों के रहेंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।

SSC 13 Selection Post City Slip : ऐसे करें चेक

  • एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर SSC Selection Post XII Recruitment 2025 City Slip के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने का विकल्प खुलेगा।एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_16072025.pdf

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Important_Notice_15072025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews