कर्मचारी चयन बोर्ड का संशोधित परीक्षा कैलेंडर, जून से जनवरी के बीच होंगी 31 भर्ती परीक्षाएं, जानें पूरी डिटेल्स

राजस्थान में जिन 31 परीक्षाओं की तिथि जारी की गई है उसमें 23 परीक्षा ओएमआर शीट और सीबीटी पैटर्न पर आयोजित की जाएगी, 9 भर्ती परीक्षाएं स्किल और सामान्य पैटर्न पर आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।
upsssc pet 2026

RSMSSB Exam Calendar 2024: राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत कैलेंडर में 31 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई है जो आगामी 22 जून से लेकर 10 जनवरी 2025 तक होनी प्रस्तावित है।इन तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

इन 31 प्रतियोगिता परीक्षाओं में 23 परीक्षाएं ऐसी हैं जो ओएमआर शीट और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए होंगी जबकि 9 परीक्षाएं ऐसी हैं जो स्किल और सामान्य पेटर्न पर आयोजित होंगी। सीबीटी के माध्यम से स्टूडेंट्स को कंप्यूटर पर प्रश्न पेपर दिया जाएगा,  स्टूडेंट्स को कंप्यूटर पर ही सॉल्व करना होगा। बोर्ड के अनुसार देश में सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से होती है, ऐसे में अब कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भी इसी प्रक्रिया को राजस्थान में लागू कर एक नवाचार की शुरूआत की जा रही है।

कर्मचारी चयन मंडल संशोधित परीक्षा कैलेंडर

  • पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती – 22 जून – सामान्य पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कण्डीशनर टेक्निशियन) सीधी भर्ती – 27 जून – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) सीधी भर्ती – 29 जून – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रीशियन) सीधी भर्ती – 30 जून – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती – 13 जुलाई – सामान्य पैटर्न
  • छात्रावास अधीक्षक ग्रेड ॥ (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती – 28 जुलाई – सामान्य पैटर्न
  • लिपिक ग्रेड-॥/ कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती – 11 अगस्त – पेपर पेन/सीबीटी पैटर्न
  • सूचना सहायक सीधी भर्ती फेज II (Typing Test) – 21-23, 27-29 अगस्त – कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग टेस्ट पैटर्न
  • छात्रावास अधीक्षक (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी भर्ती – 30 अगस्त – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती – 7 सितंबर – सामान्य पैटर्न
  • समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 – 25 से 28 सितंबर – सामान्य पैटर्न
  • शीघ्रलिपिक/निजी सहायक ग्रेड-1, संयुक्त सीधी भर्ती – 5 अक्टूबर – पेपर पेन/सीबीटी पैटर्न
  • समान पात्रता परीक्षा (सी. सैकण्डरी स्तर) 2024 – 23 से 26 अक्टूबर – सामान्य पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल डीजल) सीधी भर्ती – 18 नवंबर – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (कम्प्यूटर लैब /आईटी लैब) सीधी भर्ती – 19 नवंबर – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (रोजगार योग्यता कौशल) सीधी भर्ती – 20 नवंबर – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (सुईंग टेक्नोलोजी) सीधी भर्ती – 21 नवंबर – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना एवं विज्ञान) सीधी भर्ती – 22 नवंबर – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (अभियांत्रिकी ड्राईंग) सीधी भर्ती – 23 नवंबर – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • पशु परिचर सीधी भर्ती – 1 से 4 दिसंबर – सामान्य पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक) सीधी भर्ती – 5 जनवरी 2025 – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (इंफोर्मेशन एण्ड कम्यूनिकेशन टेक्नोलोजी सिस्टम मेंटेनेंस) सीधी भर्ती – 6 जनवरी – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (ड्राफ्टसमैन सिविल) सीधी भर्ती – 6 जनवरी – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (मैकेनिकल मोटर व्हीकल) सीधी भर्ती – 7 जनवरी – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (वायरमैन) सीधी भर्ती – 7 जनवरी – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (प्लम्बर) सीधी भर्ती – 8 जनवरी – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (कॉस्मेटोलॉजी) सीधी भर्ती – 8 जनवरी – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (टर्नर) सीधी भर्ती – 9 जनवरी – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा)) सीधी भर्ती-9 जनवरी-सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) सीधी भर्ती – 10 जनवरी – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न
  • कनिष्ठ अनुदेशक (सोलर टेक्निशियन इलेक्ट्रिक्ल) सीधी भर्ती – 10 जनवरी – सीबीटी कम ओएमआर पैटर्न

https://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/rev%20ten%20exam%20cal%2024-25.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews