
Staff Selection Commission 2023 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC 2023) के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ(MTS) नॉन टेक्निकल और हवलदार के 11409 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया जारी है।योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं, वही परीक्षा शुल्क 19 फरवरी तक जमा किया जा सकेगा।। एमटीएस की इस परीक्षा में तकरीबन 40 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेंगे इस परीक्षा का आयोजन मार्च अप्रैल 2023 में कराया जा सकता है।
SSC MTS Recruitment 2023
कुल पद-11409
पदों का विवरण- इन खाली पदों में से 9329 वैकेंसी मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ की है। एसएससी एमटीएस एग्जाम 2023 के लिए 18 से 25 साल के युवा अप्लाई कर सकते हैं। 2665 वैकेंसी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) आयु वर्ग 18 से 27 के उम्मीदवारों के लिए है। CBIC में हवलदार के पद के लिए 529 पद हैं।
आयु सीमा- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2005 से पहले का होना चाहिए। वहीं हवलदार सीबीआईसी के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है। इन अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1996 से लेकर 1 जनवरी 2005 के बीच हुआ होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार (government) के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
योग्यता- वे ही उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं जिन्होंने 17 फरवरी 2023 तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो यानि इस बार की हाई स्कूल (सेकेंड्री) परीक्षा में सम्मिलित हो रहे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं है।
चयन प्रक्रिया- इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोग परीक्षा का आयोजन होगी। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा। आयोग जल्द ही एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की तिथियों का ऐलान करेगा।
परीक्षा पैटर्न- एसएससी एमटीएस नॉन टेक्निकल एवं हवलदार के लिए सिलेबस में कोई बदवाल नहीं किया गया है।सिलेबस में न्यूमेरिकल्स, गणित, रीजनिंग एबिलिटी, प्रॉब्लम सोल्विंग क्वेश्चन, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन से संबधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
वेतनमान – एसएससी एमटीएस नॉन टेक्निकल एवं हवलदार की भर्ती का बेसिक पे 18,000 है भत्तों को मिलाकर सैलरी 25000 से 27000 तक हो सकती है। एमटीएस भर्ती में अलग अलग शहरों का पे स्केल अलग हो सकता है।
आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग और एक्स सर्विसमैन वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन फीस में छूट दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 18 जनवरी 2023 से
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 17 फरवरी 2023 को रात 11 बजे तक
- शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 19 फरवरी 2023 को रात 11 बजे तक
- ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की अंतिम तिथिः 19 फरवरी रात 11 बजे तक
- चालाना द्वारा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 20 फरवरी 2023 तक
- एप्लिकेशन फॉर्म सुधार के लिए विंडो’ और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की तिथियांः 23 फरवरी से 24 फरवरी 2023 को रात 11 बजे तक
- कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की तिथिः अप्रैल 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

