SSC Exam 2025: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, जून में होंगी ये परीक्षाएं, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती, जानें जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट पर अपडेट

स्टाफ चयन आयोग ने जून 2025 में होने वाली कुछ प्रमुख विभागीय परीक्षाओं की आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी है। इनके द्वारा विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी ऑफर की जाएगी।अगर आप जून में होने वाली एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो देखें कैलेंडर......
ssc exam 2025

SSC Exam 2025-26: कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने जून 2025 में होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संभावित एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी संभावित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार , जेएसए/एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2024 (केवल डीओपीटी के लिए) ,एसएसए/यूडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2024 (केवल डीओपीटी के लिए) और एएसओ ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2022-2024 का आयोजन 15 जून को किया जाएगा।इसके एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे।

SSC 2025 : ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम कैलेंडर

  • सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब “Notice Board” सेक्शन में “Schedule of Examinations” पर क्लिक करें।
  • वहां से परीक्षा कैलेंडर की PDF फाइल डाउनलोड करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए इसे अपने पास रख लें।

SSC GD Constable Result 2025: जल्द जारी होगा जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बता दे कि एग्जाम का आयोजन सीबीटी मोड में 4 फरवरी से 25 फरवरी तक किया गया था।प्रोविजलन आंसर-की 4 मार्च को जारी की गई थी।एग्जाम में सफल कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल परीक्षा में शामिल होंगे।इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल करीब 53,690 पद भरे जाएंगे।

जून में शुरू होंगे इन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन

  • दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ परीक्षा 2025 में सब-इंस्पेक्टर के लिए रजिस्ट्रेशन 16 जून से 7 जुलाई 2025 तक होंगे और परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
  • एसएससी सीपीओ 2025 यानी सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून से 18 जुलाई 2025 तक होगा। इसके बाद टियर-1 (CBE) परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन 5 जून 2025 को जारी किया जाएगा और उसी दिन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 । परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
  • कंबाइन्ड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 जून से 4 जुलाई 2025 तक होगी और परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
  • कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 23 जून से 18 जुलाई 2025 तक होंगे और इसकी परीक्षा 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 के लिए निर्धारित है।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Importance_Notice_23052025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews